हमें रोज कितना पानी पीना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 09:38

हमे प्रतिदिन कितना पानी पीना चाहिए? एक्सपर्ट दे रहे हैं इस सवाल का सही जवाब

पानी के सेवन की मात्रा, शरीर में उसकी कमी या अधिक होने पर वर्षों से अलग-अलग अध्ययनों ने कई प्रकार के निष्कर्ष निकालें हैं। लेकिन आपके व्यक्तिगत पानी की जरूरत कई कारकों पर निर्भर करती है। यह आपके स्वास्थ्य, सक्रियता, रहने की जगह, तापमान, आदि के आधार पर तय किया जाता है। कोई एक फार्मूला सभी पर फिट नहीं बैठता। लेकिन शरीर की तरल पदार्थों की आवश्यकता के बारे में अधिक जानने से हमें यह अनुमान लगाने में मदद मिलती है कि आपको प्रत्येक दिन कितना पानी पीना चाहिए।
पहले जानिए पानी के स्वास्थ्य लाभ

पानी आपके शरीर की प्राथमिक आवश्यकता है। ज़ीरो कैलोरी होने के बावजूद यह कई महत्वपूर्ण तत्वों का भंडार है। आपका शरीर अन्न के बिना कुछ दिन स्वस्थ रह सकता है। लेकिन पानी या तरल पदार्थ आपके शरीर को सजीव रखने में मदद करते हैं। यह प्रमुख रासायनिक घटक है और शरीर के वजन का लगभग 50% से 70% हिस्सा पानी होता है। जीवित रहने के लिए आपका शरीर सबसे पहले पानी पर निर्भर होता है।
पानी आपके शरीर को ये स्वास्थ्य-लाभ प्रदान करता है:

पेशाब, पसीना और मल त्याग के माध्यम से कचरे से छुटकारा दिलाता है।
तापमान को सामान्य रखता है।
जोड़ों को चिकनाई और कुशन देता है।
संवेदनशील ऊतकों की रक्षा करता है।

कितनी मात्रा में पानी पीना है हेल्दी?

स्वस्थ शरीर के लिए आपको दिन में 8 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। आपने बहुत बार दिन में 8 गिलास पानी पीने का गोल पूरा भी किया होगा। यह याद रखना आसान होता है और यह उचित मात्रा भी होती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info